फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जेएनवी पेखूबेला ने कॉमर्स संकाय में दाखिले के लिए मांगे सीधे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल की 11वीं कक्षा में कॉमर्स संकाय में खाली पड़े हैं 20 पद
विज्ञापन



10वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन


योग्यता व उच्च अधिकारियों की अनुमति पर होगा चयन, 22 जुलाई अंतिम तिथि

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पेखूबेला में 11वीं कक्षा (कॉमर्स संकाय) में 20 रिक्त पदों को भरने के लिए अब सीधे आवेदनों के माध्यम से दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 22 जुलाई निर्धारित की गई है। वे विद्यार्थी जो दसवीं कक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त कर चुके हैं, और जो ऊना जिले के स्थायी निवासी हैं, आवेदन कर सकते हैं। साथ ही हिमाचली बोनाफाइड प्रमाणपत्र तथा प्रार्थना पत्र लगाना अनिवार्य है। आवेदनों के आधार पर विद्यार्थियों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद उच्च अधिकारियों की अनुमति से ही दाखिला सुनिश्चित होगा। विद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि केवल आवेदन करना ही दाखिले की गारंटी नहीं है। विद्यालय प्रबंधन स्वयं भी इच्छुक विद्यार्थियों के आवेदन एकत्र कर शिक्षा विभाग या जेएनवी पेखूबेला में जमा करवा सकता है।जिला उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अनिल कुमार तक्खी ने बताया कि सभी स्कूलों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। उन्होंने अध्यापकों से आग्रह किया है कि वे विद्यार्थियों और अभिभावकों को इस प्रक्रिया की जानकारी दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें