फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सासन में घर से गहने और नकदी चोरी

Sun, 27 Sep 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। पुलिस थाना बंगाणा के तहत सासन गांव में घर की अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में सासन निवासी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि 19 सितंबर को उनकी बहन कमला देवी लुधियाना से उनके घर आई थी। उनके साथ उनकी भांजी खुशबू और उनके पति करण सिंह भी टैक्सी से सासन पहुंचे थे। रात को खाना खाने के बाद तीनों घर की ऊपरी मंजिल के एक कमरे में ठहराया गया। अगले दिन 20 सितंबर को वे वहां से चले गए। शिकायतकर्ता के अनुसार 22 सितंबर को उनकी बहू अंकिता कमरे में सामान लेने गई तो अलमारी का ताला खुला हुआ था। अलमारी की जांच करने पर पर्स में रखे मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, चांदी की अंगूठी तथा करीब एक हजार रुपये की नकदी गायब मिली। शिकायत में टैक्सी चालक से हुई बातचीत का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता ने करण सिंह पर चोरी का संदेह जताते हुए पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने मामले बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें