अंब(ऊना)। कुठियाड़ी में चोरों ने एक घर में लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामजीवन पुत्र बुघुवां, निवासी वार्ड नंबर 4, कुठियाड़ी ने बताया कि वह गत शनिवार को अपने परिवार के साथ अपनी बेटी के पास बिजड़ी गांव गए हुए थे। अगले दिन शाम करीब 4 बजे जब घर लौटे तो उन्होंने पाया कि उनके एक कमरे के दरवाजे का ताला कटा हुआ था। घर के अंदर जाने पर पाया कि मेन दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था। घर में बेड बॉक्स और अलमारी से चोरों ने सोने-चांदी के गहने और लगभग 70 हजार रुपये नकदी चुरा ली। एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद