फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शहर में नगर परिषद के बनवाए रास्ते को जेसीबी से तोड़ा

Fri, 10 May 2024 02:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। थाना सदर के तहत लघु सचिवालय के पास स्थित एक निजी होटल के प्रबंधन और होटल मालिक के भतीजे के साथ मारपीट और गाली-गलौज किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि यह मारपीट नगर परिषद की ओर से बनवाए रास्ते को तोड़ने से रोकने पर हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता वरुण कुमार निवासी गांव खरोह तहसील सरकाघाट जिला मंडी ने पुलिस को बताया कि वह ऊना-संतोषगढ़ मार्ग के किनारे स्थित एक निजी होटल का प्रबंधन है। होटल के पीछे नगर परिषद की ओर से एक सीमेंट का पक्का रास्ता बनाया गया था। बुधवार को एक जेसीबी मशीन के जरिए उक्त रास्ते को तोड़ा जा रहा था। जब उसने जेसीबी ऑपरेटर को ऐसा करने से रोका तो ओम प्रकाश मेहता निवासी ऊना और उसके बेटे ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस दौरान उसने होटल के मालिक को फोन पर सूचित किया। इस पर मालिक का भतीजा मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। रास्ते को लेकर क्या विवाद है, उसकी पड़ताल होगी। वहीं दोनों पक्षों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें