मुबारिकपुर (ऊना)। क्षेत्र के कुनेरन में आयोजित तीन दिवसीय दंगल मेला वीरवार देर शाम संपन्न हुआ। इस दौरान फाइनल मुकाबला रोहतक के पहलवान जतिंद्र पटेहड़ी ने जीता है। उन्होंने पंजाब के पहलवान रवि कुमार को हराया। दंगल जीतने पर दंगल कमेटी की ओर से विजेता को 71000 रुपये व गुर्ज भेंट किया गया। इस मौके पर कमेटी सदस्यों संजय परमार, सतीश परमार, सतपाल व विश्वजीत पटियाल ने देकर सम्मानित किया। संवाद