फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भाषण प्रतियोगिता में जसविंदर सिंह प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में सड़क सुरक्षा क्लब के सौजन्य से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका मुख्य विषय सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा रहा। इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दर्शन कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सड़क सुरक्षा क्लब के संयोजक डॉ. अरुण कुमार और सदस्य प्रो. अंकुश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने विचार प्रस्तुत किए। भाषण में 14 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल सदस्य के रूप में डॉ. नितिन शर्मा, प्रो. अजय अजय कुमार और डॉ. कुमारी सुजाता उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में जसविंदर सिंह बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान हासिल किया। बीबीए छठे सेमेस्टर की अंकिता ने द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष के विनय शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य दर्शन कुमार ने विजेताओं को बधाई दी और उन्हें चेक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संयोजक डॉ. अरुण कुमार और सदस्य प्रो. अंकुश कुमार ने छात्रों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और सड़क सुरक्षा के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम में प्रो. रेखा शर्मा, प्रो. आने कुमार, प्रो. जमीत कुमार, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. अजय शर्मा सहित अन्य शिक्षक और सड़क सुरक्षा क्लब के 141 सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें