सांसद महाकुंभ में क्रिकेट प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ में सांसद खेल महाकुंभ के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे दिन विभिन्न टीमों के बीच मैच खेले गए। सांसद खेल महाकुंभ कुटलैहड़ के प्रभारी राजेंद्र रिंकू ने बताया कि जसाना की टीम ने तनोह को 82 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। जसाना की टीम ने पहले खेलते हुए 162 रन बनाए। तनोह टीम 82 रन पर ही सिमट गई। रायंसरी-थ्री ने 99 तो चरोला टीम ने 76 रन बनाए और रायंसरी की टीम ने 23 रन से जीत अर्जित की। तीसरे मैच में चताड़ा की टीम ने 103 रन बनाए। वहीं, बरनोह की टीम 92 रन पर सिमट गई। चौथे मुकाबले में समूर की टीम ने 83 रन बनाए और जवाब में बटूही की टीम 84 रन बनाकर विजय रही। पांचवें मैच में शहीद बृजेश 11 धुंधला टीम ने पहले खेलते हुए 140 रन का पहाड़ खड़ा कर दिया। इसके जवाब में मंदली टीम 120 रन पर सिमट गई। जसाना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी लेते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जसाना ने निर्धारित ओवरों में 162 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तनोह की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। जसाना के गेंदबाजों ने तनोह के बल्लेबाजों पर शुरू से ही दबाव बनाए रखा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है।