फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गीतांजलि स्कूल में रही जन्माष्टमी की धूम

Sun, 25 Aug 2024 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना (वि)। गीतांजलि पब्लिक स्कूल धनेटा में जन्माष्टमी का उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। नन्हे बच्चे राधा और कृष्ण की वेशभूषा में बहुत ही सुंदर बनकर स्कूल आए थे। छोटे बच्चों ने राधा और कृष्ण के गानों पर बहुत ही मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, कक्षा सातवीं और आठवीं के बच्चों ने एक लघु नाटिका के द्वारा श्रीकृष्ण के जन्म और माखन चोरी से संबंधित घटना को दर्शाया। फिर बच्चों ने गोविंदा आला रे गाने के साथ मटकी फोड़कर कार्यक्रम का समापन किया। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर स्कूल में सभी बच्चों को टॉफियां बांटी गईं। स्कूल के चेयरमैन बीएल चड्ढा ने सभी बच्चों, अभिभावकों तथा अध्यापकों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें