...ऊना आईटीआई में चल रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता दमखम दिखाते खिलाड़ी। संवाद सोहन चौधरी
- फोटो : अमर उजाला/संवाद
ऊना। आईटीआई ऊना में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। इस दौरान खेल मैदान में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले भर के 12 संस्थानों से करीब 300 प्रशिक्षु खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य अंशुल भारद्वाज ने बताया कि लड़कियों के वर्ग में वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में आईटीआई ऊना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बंगाणा को 25-20 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं लड़कों के वर्ग में वॉलीबाल के मुकाबले में आईटीआई मैड़ी की टीम ने ऊना को 25-20 से पराजित कर जीत हासिल की। खो-खो प्रतियोगिता में भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। लड़कों के फाइनल में आईटीआई ऊना ने बढ़ेड़ा को कड़े मुकाबले में 9-8 से हराया जबकि लड़कियों के वर्ग में आईटीआई पंडोगा ने ऊना को 6-3 से मात देकर जीत दर्ज की। एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 1500 मीटर दौड़ में पूबोवाल आईटीआई के रोबिन ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि अनमोल दूसरे और अमन तीसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर दौड़ में आईटीआई ऊना के गुरप्रीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पूबोवाल के कविश ने दूसरा और हरमिंद्र सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
...ऊना आईटीआई में चल रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता दमखम दिखाते खिलाड़ी। संवाद सोहन चौधरी- फोटो : अमर उजाला/संवाद
...ऊना आईटीआई में चल रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता दमखम दिखाते खिलाड़ी। संवाद सोहन चौधरी- फोटो : अमर उजाला/संवाद
...ऊना आईटीआई में चल रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता दमखम दिखाते खिलाड़ी। संवाद सोहन चौधरी- फोटो : अमर उजाला/संवाद