फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान क्रेडिट कार्ड बनाना बहुत जरूरी : परमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के पशु औषधालय छपरोह में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 80 से अधिक किसानों और पशुपालकों ने भाग लिया। शिविर में 25 कुत्तों की नसबंदी की गई। इसके अलावा रैबीज का टीकाकरण भी किया गया। शिविर का उद्देश्य पशुपालकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं और पशुपालन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी देना रहा। शिविर में उपस्थित जिला ऊना के सहायक निदेशक दिनेश कुमार ने किसानों को बेहतर नस्ल के पशुओं को पालने और सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी एवं योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पशुपालन एक महत्वपूर्ण व्यवसाय है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक है। डॉ. दिनेश ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से किसान क्रेडिट कार्ड, दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहन योजना, पशु बीमा योजना और नस्ल सुधार कार्यक्रम जैसी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनका सीधा लाभ किसानों को मिल सकता है। वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ राजेश कुमार जंगा ने कहा कि पशुपालन को बढ़ावा देने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें