ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते कोटला खुर्द में लोहे के गेट को चुराने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि चुराने के बाद आरोपी ने यह लोहे गेट कबाड़ी को बेच दिया था। इसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में अमरजीत उर्फ हैप्पी निवासी कोटला खुर्द तहसील व जिला ऊना को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।