टाहलीवाल (ऊना)। नेशनल फर्टिलाइजर नंगल इकाई के जीएम एमएन गोयल के तकनीकी निदेशक बनने पर इंटक ने बधाई दी। राष्ट्रीय इंटक सचिव व हिमाचल इंटक महासचिव जगत राम शर्मा ने कहा कि गोयल की सोच सार्वजनिक क्षेत्र के लिए सकारात्मक है। उन्होंने आशा जताई कि ऐसे अधिकारी सार्वजनिक क्षेत्र को घाटे में नहीं जाने देंगे और न ही इसे औने-पौने दामों पर बेचना पड़ेगा। शर्मा ने कहा कि नंगल व सिंदरी इकाइयों से खाद उत्पादन ने देश में अनाज क्रांति लाई है। नंगल में नई तकनीक व पर्यावरण अनुकूल परियोजनाओं से उत्पादन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जिससे बेरोजगारी घटेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।