फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चोरी की सूचना देने के बाद खुद बाइक लेकर थाने पहुंचा नशे में धुत युवक

Wed, 09 Sep 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब बस अड्डा परिसर के पास सोमवार रात को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां शराब के नशे में धुत एक युवक ने पहले पुलिस थाना पहुंचकर अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दी और कुछ ही देर बाद वह खुद उसी बाइक पर सवार होकर थाने पहुंच गया। युवक को नशे की हालत में बाइक चलाते देख पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसका ड्रंक एंड ड्राइव के तहत चालान काटा और बाइक को जब्त कर लिया। युवक अपनी बाइक अंब बस अड्डे के समीप खड़ी करके किसी काम से चला गया था। जब वह कुछ समय बाद वापस लौटा तो शराब के अत्यधिक नशे में होने के कारण उसे यह याद नहीं रहा कि उसने बाइक कहां पार्क की थी। आसपास तलाश करने के बाद जब उसे बाइक नहीं दिखी तो उसने सीधे अंब पुलिस थाना पहुंचकर अपनी बाइक चोरी हो जाने की सूचना दर्ज करवाई। पुलिस अभी मामले में छानबीन शुरू करने की तैयारी ही कर रही थी कि थोड़ी देर बाद वही युवक अपनी उसी बाइक को चलाते हुए थाने पहुंच गया। उसने पुलिस कर्मियों को बताया कि उसकी बाइक चोरी नहीं हुई थी बल्कि उसे मिल गई है। युवक को नशे की हालत में वाहन चलाकर थाने पहुंचते देख पुलिस कर्मी भी दंग रह गए। इसके बाद पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और शराब के नशे में होने के चलते युवक का ड्रंक एंड ड्राइव का चालान कर दिया तथा उसकी बाइक को मौके पर ही जब्त कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें