पंडोगा (ऊना)। प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्री लिमिटेड, बेला बाथड़ी में डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी और ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के सात पदों को भरने के लिए मंगलवार को रोजगार उप कार्यालय हरोली में साक्षात्कार आयोजित किया गया। हालांकि, साक्षात्कार के लिए रोजगार कार्यालय में केवल एक ही अभ्यर्थी पहुंचा। वहीं, कुछ अभ्यर्थियों ने रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार देने के बजाय सीधे बेला बाथड़ी स्थित कंपनी पहुंचकर साक्षात्कार दिया। कंपनी परिसर में भी संबंधित पदों के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए गए हैं। अब कंपनी की ओर से सभी अभ्यर्थियों के साक्षात्कार और योग्यता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।