फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विदेश में रोजगार के लिए 15 को साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



ऊना। विदेश में रोजगार पाने के इच्छुक युवा 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि श्रम एवं रोजगार विभाग और एचपीएसईडीसी के संयुक्त तत्वावधान में मैसर्ज जेएसडीसी ग्रुप ऑफ कंंपनी की ओर से संयुक्त अरब अमीरात में पुरुष अभ्यर्थियों के डिलीवरी राइडर्स और वेयर हाउस पिकर्स में विभिन्न पद भरे जाने है। पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास तथा बेसिक इंग्लिश का ज्ञान आवश्यक है। अभ्यर्थियों की आयु 20 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रंग दृष्टि-दोष तथा गर्दन और मुंह पर टैटू नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 2500 एइडी मासिक वेतन, प्रतिदिन 10 घंटे ड्यूटी तथा सप्ताह में छह दिन कार्य करना होगा। इसके साथ ही वेयर हाउस पिकर्स पदों के चयनित अभ्यर्थियों को 1400 एइडी मासिक वेतन, प्रतिदिन 12 घंटे ड्यूटी तथा सप्ताह में छह दिन कार्य करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें