फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के पदों के लिए साक्षात्कार 5 को अंब में

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। निजी कंपनी हमीरपुर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पद पुरुष वर्ग में भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इसके लिए साक्षात्कार 5 मई को सुबह 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय अंब में होगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं होने के साथ-साथ आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अक्षय शर्मा ने बताया कि कंपनी की ओर से मासिक वेतन 17,500 से 22 हजार रुपये, ईएसआई, ग्रेच्युटी, ईपीएफ, बोनस और इंश्योरेंस की सुविधा भी दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपना प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और बायोडाटा सहित उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार में आने के लिए किसी भी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 85580-62252 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें