ऊना। निजी कंपनी गोंदपुर जयचंद तहसील हरोली जिला ऊना की ओर से क्वालिटी इंश्योरेंस अफसर (ट्रेनी) के एक पद के लिए 29 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार अधिकारी के कार्यालय परिसर में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इस पद के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि शैक्षणिक योग्यता बीएससी, एमएससी, बी फार्मा और डी फार्मा रखी गई है। चयनित उम्मीदवार को 15000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इच्छुक आवेदक अपनी योग्यता प्रमाण-पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड नंबर, अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण-पत्र और अपना बायोडाटा की कॉपी अनुभव प्रमाण-पत्र अवश्य साथ लाएं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 6000650472 पर संपर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। संवाद