ऊना। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंतर जिला अंडर 19 दो दिवसीय (पुरुष) क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 के लिए जिला ऊना क्रिकेट टीम का चयन 29 दिसम्बर को सुबह 9:30 बजे इंदिरा ग्राउंड में होगा। इसमें वही खिलाड़ी भाग ले सकते है, जो हिमाचली बोनाफाइड हों और उनका जन्म 1-9-2007 को, या इसके बाद का हो। सभी खिलाड़ी अपने आयु प्रमाण पत्र साथ लेकर आए। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान मदन पूरी ने बताया कि यह टूर्नामेंट ऊना में तीन खेल मैदान पर इंदिरा ग्राउंड, जेएनवी पेखूबेला और पीसीपीए संतोषगढ़ में खेले जायंगे।संवाद