फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता : कांगड़ा और मंडी की टीम ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ में सोलन की टीम ने चंबा को हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के चल रहे मुकाबले में मंगलवार को पेखूवेला में कांगड़ा बनाम लाहौल स्पीति में मुकाबला हुआ। इसमें कांगड़ा ने 60 रन से मैच में जीत दर्ज की। लाहौल स्पीति की टीम ने नौ विकेट खोकर 20 ओवर में 117 रन बनाए। जबकि, कांगड़ा की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 177 रन बनाए। कांगड़ा की टीम की ओर से दिनेश महाजन ने 40 गेंदों में 63 रन, शरण ने 20 गेंदों में 56 रन बनाए। लाहौल स्पीति की टीम की ओर से पीयूष शर्मा ने 22 गेंदों में 29 रन, अमन ने 27 गेंदों में 24 रन बनाए। दूसरी ओर कुल्लू और मंडी के बीच हुए मुकाबले में मंडी ने 21 रन से मैच जीत कर अपने नाम किया। मंडी की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 197 रन बनाए। आयुष जंवाल ने 43 गेंदों में 87 रन, एकांत ठाकुर ने 40 गेंदों में 46 रन, कपिल देव ने 25 गेंदों में 42 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुल्लू की टीम 19 ओवर में ही ऑलआउट हो गई और 176 रन बनाकर ही सिमट गई। दक्ष ने 25 गेंदों में 45 रन अपने टीम के खाते जोड़े। दूसरी ओर संतोषगढ़ में सोलन और चंबा में हुए मुकाबले में सोलन की टीम ने जीत दर्ज की। चंबा की टीम ने 20 ओवर में 103 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोलन की टीम ने 104 रन बनाकर यह मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें