फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी अस्पताल का शिफ्ट न करके रिंग रोड बनाया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शीघ्र ही चिंतपूर्णी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन और जनरेटर होगा उपलब्ध
विज्ञापन

रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया निर्णय
विधायक बोले चिंतपूर्णी अस्पताल बदलने की हमारी कोई मंशा नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। चिंतपूर्णी अस्पताल में बुधवार को स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अस्पताल में जल्द ही अल्ट्रासाउंड मशीन और जनरेटर उपलब्ध करवाया जाएगा। जनरेटर मंदिर ट्रस्ट की ओर से दिया जाएगा। विधायक ने बताया कि अस्पताल की दो लाख 64 हजार रुपये की मांग भी जल्द पूरी की जाएगी। इसके अलावा, अस्पताल को शिफ्ट करने के मुद्दे पर पूर्व प्रधान विनोद कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपा, जिसमें सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षर थे। उन्होंने अस्पताल शिफ्ट न करने और रिंग रोड बनाने की मांग की। विधायक ने स्पष्ट किया कि अस्पताल को शिफ्ट करने की कोई मंशा नहीं है, लेकिन मेले के दौरान मरीजों को लाने में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए रिंग रोड पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने एसडीएम सचिन शर्मा को रिंग रोड के सर्वे के आदेश दिए हैं। बैठक के बाद विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर बीएमओ डॉ. राजीव गर्ग, मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल, पूर्व प्रधान विनोद कालिया, निरंजन कालिया समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें