फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गुरुओं के उपदेशों पर चलने की दी प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ऊना नगर में गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा साहिब सिंह बेदी के दमदमा स्थान पर वीरवार को त्रयोदशी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद भाई गोपाल सिंह बालीवाल, भाई हरदीप सिंह, भाई बलविंदर सिंह, इकबाल सिंह, भाई भूपिंदर सिंह और भाई अनिल सिंह ने कथा-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। बाबा सरबजोत सिंह बेदी ने गुरुओं के उपदेशों पर चलने की प्रेरणा दी। इसके बाद सरबत के भले की अरदास हुई। इस अवसर पर बाबा सुरिंदर सिंह, बाबा अमनदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, सतनाम सिंह, हरपाल सिंह कोटला, जोगमान सिंह, प्रभजोत सिंह, तलविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, प्रितपाल सिंह और सुरजीत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें