फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बीएड प्रशिक्षुओं के जिम्मेदार बनने की दी प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक(ऊना)। राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक के बीएड विभाग में मंगलवार को नवप्रवेशी प्रशिक्षु अध्यापकों के लिए इंडक्शन मीट आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि और प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने प्रशिक्षुओं को नामांकन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें शिक्षक के रूप में जिम्मेदार और संवेदनशील बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएड विभाग के अध्यक्ष प्रो. बीके मिश्रा ने की। इस अवसर पर बीएड विभाग के समन्वयक डॉ. मनोज कोहल, डॉ. सुनील रयात, डॉ. सुमिंद्र वर्मा, प्रो. रंजीत कुमारी, प्रो. इंदु बाला, डॉ. प्रियंका, प्रो. श्रेया, डॉ. गुलशन और प्रो. आंचल शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें