फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पनोह में प्रस्तावित रास्ते के निर्माण स्थल का निरीक्षण

विज्ञापन
विधायक विवेक शर्मा  पनोह गांव में रास्ता निर्माण के कार्य का निरीक्षण करते हुए ।संवाद
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की पंचायत पनोह के गांव पनोह में शनिवार को विधायक विवेक शर्मा ने अधिकारियों के साथ मिलकर प्रस्तावित रास्ते के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। विधायक ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं जानीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को चयनित भूमि पर शीघ्र कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी गांव का विकास तभी संभव है जब वहां सड़क और रास्ते जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। उनकी प्राथमिकता हमेशा से ग्रामीण विकास, सड़क संपर्क और जनसुविधाओं के विस्तार पर रही है। बताया कि पिछले 18 महीनों के कार्यकाल में कुटलैहड़ क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को पक्के रास्तों और सड़कों से जोड़ा गया है। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें