फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मान्यता नवीनीकरण के लिए एक अप्रैल से शुरू होगा निजी स्कूलों का निरीक्षण

Thu, 28 Mar 2024 02:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। जिले के समस्त स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 की शुरुआत होने जा रही है। प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय ऊना की तरफ से नए सत्र के मान्यता नवीनीकरण प्रमाणपत्र जारी करने से पहले निजी स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होगी। शिक्षा का अधिकार 2009 के अंतर्गत पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक के सभी निजी स्कूलों को जिला प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय से मान्यता नवीनीकरण करवाना अनिवार्य है।
जानकारी के अनुसार जिला के 131 निजी स्कूलों की ओर से नए शैक्षणिक सत्र की मान्यता नवीनीकरण आवेदन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। मान्यता नवीनीकरण प्रमाणपत्र जारी करने से पहले प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक द्वारा इन स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान निजी स्कूलों के सारे दस्तावेजों को खंगाला जाएगा। इसके साथ ही खेल मैदान की उपलब्धता, कक्षाओं में बच्चों के बैठने, अध्यापकों की शैक्षणिक योग्यता, विद्यार्थियों की संख्या सहित अन्य चीजों को भी परखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रमुख रिकॉर्ड को दुरुस्त रखें : देवेंद्र चंदेल
उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने कहा कि समस्त निजी स्कूल प्रमुख अपने स्कूलों के रिकॉर्ड को उसी प्रकार दुरुस्त करके रखें। जैसे उन्होंने मान्यता नवीनीकरण के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम में आवेदन किया। देवेन्द्र चंदेल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान किसी भी निजी स्कूल में दस्तावेजों में कोई कमी पाई जाती है या नवीनीकरण आवेदन करने से लंबित पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में स्कूलों की मान्यता भी रद्द की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें