फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: इन्नर व्हील क्लब ऊना ने छात्रा को पढ़ाई के लिए दी मदद

विज्ञापन
इंनर व्हीकल क्लब के सदस्य सहायता रा​शि प्रदान करते। क्लब
विज्ञापन
ऊना। इन्नर व्हील क्लब ऊना ने एक छात्रा को शिक्षा में मदद कार्यक्रम के तहत 11 हजार की राशि भेंट की। क्लब सदस्यों ने चड़तगढ़ गांव की छात्रा कृतिका को वकालत की पढ़ाई में सहयोग के रूप में 11 हजार की राशि दी। छात्रा ने हाल ही में जमा दो की परीक्षा 80 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण की है और उसने बढ़ेडा लॉ काॅलेज में एडमिशन ली। इसके लिए फीस में सहयोग के रूप में उसे यह राशि दी गई। क्लब की प्रधान रमा कंवर ने बताया कि इन्नर व्हील क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य समाजसेवा के क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। इससे पहले भी डेंटल काॅलेज बद्दी में एक छात्रा को क्लब ने 41 हजार की राशि फीस अदा करने के लिए प्रदान की थी। वहीं, क्लब की ओर से प्रवासी मजदूरों के बच्चों को भी शिक्षा के लिए स्टेशनरी और अन्य मदद प्रदान की। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए क्लब लगातार कार्य कर रहा है। क्लब ने एक किडनी रोगी को भी सहायता के रूप में एक हजार की राशि प्रदान की। इस अवसर पर क्लब सचिव शोभा सोनी, कोषाध्यक्ष रेखा शर्मा, सुमन पुरी, रंजना बख्शी, अमरजीत बबली व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें