संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। इन्नर व्हील क्लब ऊना ने नंगल स्थित जिंदा जीव वृद्ध आश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित कर 100 से अधिक बुजुर्गों के साथ गणपति उत्सव मनाया। क्लब सदस्यों ने उनसे आत्मीय संवाद किया और उनकी पीड़ादायक कहानियां सुनीं। इस अवसर पर करीब 20 हजार रुपये मूल्य का राशन, फल, मिठाई, सूखे मेवे, चादरें व कंबल वितरित किए गए। क्लब अध्यक्ष शोभा सोनी ने कहा कि शादियों व दिखावे पर खर्च करने के बजाय जरूरतमंदों का सहारा बनना ही सच्चा धर्म है। कार्यक्रम में अमरजीत बबली, सुमन पुरी, मीरा मेहता, रमा कंवर, अनूपा ठाकुर, सुनीता शर्मा, रंजना जसवाल, नीरुपमा महाजन, कमला कंवर व रेखा शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।