बंगाणा(ऊना)। राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर गाइडेंस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो़ रेखा शर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मनोज अग्निहोत्री, एमडी डिफेंस अकादमी बंगाणा ने विद्यार्थियों को रक्षा सेवाओं में कॅरिअर निर्माण एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पीएनबी ऊना से कोऑर्डिनेटर आकाश भारद्वाज ने बैंकिंग क्षेत्र में स्वरोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। वाणिज्य विभाग के प्रो. अनिल शर्मा ने कॉमर्स एवं मैनेजमेंट क्षेत्र में उपलब्ध कॅरिअर विकल्पों की जानकारी दी। विज्ञान विभाग से डॉ. श्रुति और प्राणी ने जीवन विज्ञान एवं शोध के क्षेत्र में संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। अंग्रेजी विषय से संबंधित डॉ. किरण ठाकुर ने विद्यार्थियों को प्रभावी संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास एवं सकारात्मक सोच निमार्ण के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त एडवोकेट शाम दुलारी ने विद्यार्थियों को कानून के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों की जानकारी प्रदान की।