बंगाणा (ऊना)। रुद्राक्ष गद्दा फैक्ट्री बंगाणा और अंब एचपी सेंटर पेट्रोल पंप बंगाणा में अग्निशमन सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका नेतृत्व अग्निशमन अधिकारी बंगाणा मदन लाल ने किया।कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों, प्राथमिक कदमों तथा अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी दी गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों को आग बुझाने के लिए प्रेरित किया। मदन लाल ने बताया कि ऐसी जागरूकता मुहिम का उद्देश्य आमजन को आग की घटनाओं से होने वाले जान-माल के नुकसान को कम करना है। उन्होंने यह भी अपील की कि सभी औद्योगिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अपने यहां अग्नि सुरक्षा के उपायों को अनिवार्य रूप से लागू करें।