बढेड़ा सोसाइटी में किसानों को जागरूक करते हुए इफको के पदाधिकारी। स्रोत आयोजक
बढेड़ा में किसान सभा आयोजित, 50 किसान साथियों ने लिया हिस्सा
ऊना। बढेड़ा में एक किसान सभा का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 50 किसान साथियों ने भाग लिया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किसानों को 17वीं किस्त देने एवं ड्रोन कृषि सखियों के प्रमाणीकरण के उपलक्षय में आयोजित किए गए किसानों के कार्यक्रम में किसानों को इफको की ओर से उपल्ब्ध करवाए जाने वाले खाद, बीज, दवा व नैनो यूरिया, नैनो डीएपी एवं सागरिका के बारे में जानकारियां दी गई। इफको के एरिया सेल्स ऑफिसर मोहित शर्मा ने ड्रोन विमानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। किसानों को नैनो यूरिया के उचित उपयोग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया को किसी भी कीटनाशक में मिलाकर स्प्रे किया जा सकता है। सभा में विशेष उर्वरक सहायक गौरव चौधरी ने भी किसानों को ड्रोन विमानों के बारे में एवं जल विलय उर्वरक के बारे में भी जानकारियां दीं। सभा में मुख्य रूप से सोसायटी के प्रधान अनिल कुमार, पूर्व प्रधान कश्मीरी लाल, सचिव अनीता राणा, सेल्समैन विक्कू, सदस्य देशराज राणा व सभा में इफको से विपणन विकास कार्यकारी पारुल भरवाल भी मौजूद रहीं। संवाद