फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: न्यूरोथैरेपी की अवधारणा, कार्यशैली और लाभों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य लाभ, समिति के प्रयास की सराहना, 60 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। जसाणा पंचायत के टेठा अंब ऐसन गांव में गो सेवा समिति दमोहड़ के सौजन्य से निशुल्क न्यूरोथैरेपी चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसका संचालन प्रदेश के प्रसिद्ध न्यूरोथैरेपिस्ट महिंदर सिंह ने किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को न्यूरोथैरेपी की अवधारणा, कार्यशैली और लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह चिकित्सा पद्धति नसों और ग्रंथियों के संतुलन से शरीर को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ बनाती है, जिससे पाचन, थायराइड, मधुमेह, गठिया व सिरदर्द जैसे रोगों का उपचार संभव है। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में करीब 60 मरीजों ने जांच व उपचार करवाया। ग्रामीणों ने उत्साह से भाग लिया और न्यूरोथैरेपी के प्रति रुचि दिखाई। आयोजन में समिति के रामलोक शर्मा, पवन कुमार शर्मा, बालकृष्ण डोगरा समेत कई सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया। ग्रामीणों ने समिति के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में ऐसे शिविरों की पुनरावृत्ति की मांग की। यह आयोजन ग्रामीण स्वास्थ्य व प्राकृतिक चिकित्सा की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें