फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डिजिटल जनगणना एवं फील्ड सर्वेक्षण की दी जानकारी

Sun, 07 Jun 2026 07:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
घनारी (ऊना)। जनगणना 2027 को संपन्न करवाने के उद्देश्य से तहसील घनारी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। चार से छह जून तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में 50 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम जनगणना चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार कुलताज सिंह, नायब तहसीलदार सतीश चौधरी तथा कार्यालय कानूनगो जय गोपाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फील्ड स्तर पर आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान की जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर बसुदेव ठाकुर और राजिंदर सिंह ने प्रतिभागियों को जनगणना 2027 के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। जनगणना की अवधारणाओं, परिभाषाओं, भवन एवं परिवार सूचीकरण, डिजिटल एप्लिकेशन के उपयोग, स्व-गणना तथा फील्ड सर्वेक्षण की प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें