फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एचपीवी टीकाकरण अभियान की दी जानकारी

Fri, 03 Apr 2026 08:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में वीरवार को एचपीवी टीकाकरण को लेकर आशा वर्करों को जागरूक किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने कहा कि जिला में सर्वाइकल कैंसर या गर्भाशय के मुंह के कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस टीकाकरण अभियान के तहत चार, पांच व 12 अप्रैल को जिले के 27 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया जाएगा। यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगाया जा रहा है। इस दौरान आशा वर्करों को अपने-अपने क्षेत्र में इस टीकाकरण को लेकर जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें