फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विद्यार्थियों को दी ई-गवर्नेंस और राजस्व प्रणाली की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नायब तहसीलदार जोल ने चौकीमन्यार काॅलेज में किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जोल (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छठे दिन के प्रथम सत्र की शुरुआत स्वयंसेवियों की ओर से सामूहिक प्रार्थना गायन, आज का विचार और समाचार वाचन के साथ की गई। छठे दिन के दूसरे सत्र में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राम सिंह ने मुख्य वक्ता नायब तहसीलदार जोल अश्वनी धीमान का स्वागत किया। प्रो. कविता कौशल ने मुख्य वक्ता को श्रद्धा फल भेंट कर उनका स्वागत किया। ई-गवर्नेंस और राजस्व प्रणाली विषय पर नायब तहसीलदार अश्वनी धीमान की ओर से डिग्री कॉलेज चौकीमन्यार में अत्यंत जानकारी पूर्ण और आकर्षक व्याख्यान दिया गया। इसमें छात्र-छात्राओं और संकाय सदस्यों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य उपस्थित लोगों को डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से शासन में हो रहे क्रांतिकारी बदलावों और राजस्व प्रणाली में हो रहे सुधारों के बारे में जागरूक करना था। नायब तहसीलदार ने बताया कि कैसे ई-गवर्नेंस ने नागरिकों को सरकारी सेवाएं प्रदान करने के तरीके को बदल दिया है। उन्होंने विभिन्न ई-गवर्नेंस पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया। ऑनलाइन भूमि अभिलेख, डिजिटल राजस्व संग्रहण और राजस्व प्रणाली में स्वचालन का कार्यान्वयन कार्य में कुशलता और पारदर्शिता में सुधार लाने में मदद कर रहा है। उन्होंने समझाया कि यह उपकरण भूमि अभिलेख प्रबंधन, कर संग्रहण और प्रमाण पत्र जारी करने में कैसे मदद कर रहे हैं। चौकीमन्यार काॅलेज के कार्यकारी प्राचार्य ने समापन संबोधन में नायब तहसीलदार अश्विनी धीमान का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राम सिंह ने मुख्य वक्ता को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें