फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: उद्योग केंद्रित प्रशिक्षण कार्यक्रमों को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा
विज्ञापन

एमएसडीई और ट्रिपल आईटी ऊना में एमओयू साइन
देश ने स्किल इंडिया मिशन की 10वीं वर्षगांठ मनाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। स्किल इंडिया मिशन की 10वीं वर्षगांठ पर कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) ऊना ने एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) पर भारत मंडपम नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए। यह करार भविष्य की जरूरतों के अनुसार उद्योग केंद्रित प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम है। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने कहा कि युवाओं को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित करना समय की मांग है। ट्रिपल आईटी ऊना जैसे संस्थानों के साथ सहयोग शिक्षा को रोजगार और नवाचार से जोड़ने का संकेत है। समझौते में प्रशिक्षण का संरेखण, ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग, कौशल उन्नयन, उत्कृष्टता केंद्र, प्रशिक्षकों की क्षमता वृद्धि और स्किल इंडिया डिजिटल हब से एकीकरण जैसे पहलुओं को शामिल किया गया। ट्रिपल आईटी ऊना के निदेशक प्रो. मनीष गौड़ ने कहा कि संस्थान इस साझेदारी के माध्यम से देश के कौशल तंत्र को मजबूत करने के लिए पूरी तरह समर्पित है। इसके अलावा कई अन्य प्रमुख संस्थानों जैसे आरडीएसडीई तेलंगाना, अपोलो मेडस्किल्स, आईआईटी पटना, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय गांधीनगर, आईआईटी हैदराबाद और एनआईटी अगरतला ने भी पीएमकेवीवाई के तहत एमएसडीई के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह सहयोग शिक्षा और उद्योग के बीच की खाई को पाटने और एक कुशल कार्यबल तैयार करने की दिशा में ठोस पहल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें