फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बल्क ड्रग पार्क का निरीक्षण करेंगे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

Mon, 27 Jul 2026 11:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। प्रदेश की बल्क ड्रग पार्क परियोजना अब नए चरण में प्रवेश करने जा रही है। साइट पर भूमि समतलीकरण का कार्य पूरा होने के बाद अब उद्योगों के लिए प्लॉट विकसित करने का काम शुरू किया जाएगा। इसी कड़ी में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान सोमवार को बल्क ड्रग पार्क का निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति का जायजा लेंगे। उनके दौरे को परियोजना के आगामी निर्माण कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। टूर कार्यक्रम के अनुसार उद्योग मंत्री सोमवार को शाम 3:30 बजे ऊना पहुंचेंगे। इसके बाद वह करीब 4 बजे बल्क ड्रग पार्क के लिए रवाना होंगे और शाम 4:30 बजे परियोजना स्थल का निरीक्षण करेंगे। उद्योग मंत्री के निरीक्षण के दौरान परियोजना के विभिन्न कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी निर्माण गतिविधियों की रूपरेखा पर भी चर्चा होगी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, उद्योग विभाग और परियोजना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। निरीक्षण के बाद उद्योग मंत्री शाम करीब छह बजे वापस ऊना लौटेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें