फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शिवबाड़ी मेले का स्तर बढ़ने से गगरेट में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक संघ ने सराहे प्रशासन के प्रयास
विज्ञापन

बोले- पहली बार मेले के आयोजन को लेकर सरकारी अवकाश घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के ऐतिहासिक शिवबाड़ी मेले में पहली बार लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों का उपमंडल औद्योगिक संघ ने स्वागत किया है। उपमंडल औद्योगिक संघ के महासचिव सुरेश शर्मा ने कहा कि संघ हर बार प्रशासन की ओर से किए गए अच्छे कार्यों की सराहना करता आया है और इस बार भी संघ शिवबाड़ी मेले में प्रशासन का हरसंभव सहयोग करेगा। सुरेश शर्मा ने कहा कि चाहे वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का समय रहा हो या फिर कोई अन्य संकट, उपमंडल औद्योगिक संघ ने सदैव प्रशासन का साथ दिया है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अभियान हो या फिर अन्य सामाजिक कार्य, संघ ने कभी मुंह नहीं मोड़ा है। शिवबाड़ी मेला भी इस क्षेत्र का ऐतिहासिक है। उन्होंने शिवबाड़ी मेले पर स्थानीय अवकाश घोषित करवाने के लिए विधायक की सराहना भी की। पहली बार हुआ है कि इस ऐतिहासिक मेले के दौरान स्थानीय अवकाश घोषित किया गया और अब इस मेले का आनंद विद्यार्थी और कर्मचारी भी ले सकेंगे। यह प्रदेश में पहली बार नहीं हो रहा कि किसी मेले या महोत्सव में स्टार नाइट हो रही है। भगवान भोलेनाथ की नगरी छोटी काशी के नाम से भी जानी जाती है। मंडी में महाशिवरात्रि महोत्सव पर बाॅलीवुड व पंजाबी सिंगर आकर अपनी प्रस्तुति देते हैं। जिसे यह अच्छा नहीं लगता वह न देखने जाएं। अगर शिवबाड़ी मेले का स्तर बढ़ाने के लिए प्रशासन व विधायक प्रयास कर रहे हैं तो इसकी सराहना होनी चाहिए। इससे गगरेट क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन के रूप में पंख लगने के भी आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें