संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश डीपीई संघ ऊना ने मंगलवार को प्रेस बयान में कहा कि जिन प्रधानाचार्य की सेवानिवृत्ति का एक वर्ष से कम समय बचा था उन्हें शिक्षा उपनिदेशक पदोन्नति की सूची से बाहर रखा गया है। संगठन ने इसे अनुचित करार दिया है। संघ के प्रधान जगजीत सिंह, महासचिव भूपेंद्र सिंह, जिला वित्त सचिव रविंद्र कुमार सहित पदाधिकारियों ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ प्रधानाचार्य शिक्षा के क्षेत्र में स्वर्ण पदक विजेता राजेंद्र कौशल जो ऊना का मार्च 2024 से शिक्षा उपनिदेशक का कार्य संभाल रहे थे, उनके नेतृत्व में जिला ऊना शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद व अन्य गतिविधियों में भी प्रदेश भर में अव्वल रहा है। उन्हें पदोन्नति सूची से बाहर रखा गया। हिमाचल प्रदेश डीपीई संघ ने जिला ऊना विभाग की इस प्रक्रिया को अनुचित करार दिया। संघ ने सरकार और विभाग से आग्रह किया कि एक वर्ष की शर्त को हटाया जाए। हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ प्रधानाचार्य को शिक्षा उपनिदेशक की पदोन्नति सूची में शामिल किया जाए।