फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सोहारी में प्रजापति ब्रह्मा आश्रम के नए भवन का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ूही (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत सोहारी में स्थित प्रजापति ब्रह्मा आश्रम के नए भवन का शुभारंभ विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने शनिवार को किया। विधायक ने कहा कि ब्रह्मकुमारी संस्था समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, नैतिक शिक्षा, नशामुक्ति अभियान और महिलाओं के सशक्तीकरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। इस अवसर पर हरप्रीत दीदी (ब्रह्मकुमारी), किरण दीदी (जिला आयुष अधिकारी), रितु दीदी, उपदेश भाई, रोहित भाई, छोटू भाई, सोमदत्त भाई, पूर्व प्रधान पवन सिंह ठाकुर, कृष्ण अवतार और स्थानीय बुजुर्गों और माताओं सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर ईश्वरीय संदेश सुने और समाज में शांति, प्रेम और सद्भावना फैलाने का संकल्प लिया। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थापना 1937 में प्रजापिता ब्रह्मा बाबा द्वारा सिंध (अब पाकिस्तान) में की गई थी। यह संस्था विश्वभर में शांति, प्रेम, आत्मज्ञान और योग के संदेश के लिए जानी जाती है। वर्तमान में इसके 150 से अधिक देशों में केंद्र संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें