फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हरोली डिग्री कॉलेज के नए शैक्षणिक भवन का लोकार्पण आज

Sat, 11 Jul 2026 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र में उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलने जा रही है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 11 जुलाई को सुबह 10:30 बजे प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री कॉलेज, हरोली के नवनिर्मित शैक्षणिक भवन का लोकार्पण करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर आधारभूत ढांचे का विस्तार कर रही है। इसी क्रम में महाविद्यालय का नया शैक्षणिक भवन तैयार किया गया है। परिसर में आधुनिक मंच, ओपन जिम, वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन कोर्ट तथा कैंपस कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रमीय वातावरण उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें