फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा में 50 लाख की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत किया उद्घाटन
विज्ञापन

जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक: डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने वीरवार को विकास खंड बंगाणा की विभिन्न पंचायतों में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना दो के तहत लगभग 50 लाख की दस परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में ग्राम पंचायत थानाकलां के घुगण ककराणा में वर्षा जल संग्रहण टैंक, चेक डैम, वार्ड नं. 4 में बावड़ी, दोबड़ और मझेड़ में चेक डैम, ग्राम पंचायत खरियालता, ग्राम पंचायत डीहर के गांव बडोआ, चम्बोआ, खैरियां और डीहर में चेक डैम शामिल हैं। ये सभी परियोजनाएं वाटर शेड विकास घटक ‘यात्रा’ के तहत बनाई गई हैं। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक है। जल ही जीवन का आधार है और यदि इसका विवेकपूर्ण उपयोग नहीं किया गया तो भविष्य में जल संकट गहरा सकता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की अंधाधुंध खपत, जल स्त्रोतों का प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जल संकट को दूर करने के लिए जल पुनर्चक्रण, कृषि में ड्रिप सिंचाई जैसी तकनीकों को अपनाना और प्लास्टिक प्रदूषण को रोकना बेहद आवश्यक है। इस दौरान उपायुक्त ने एक पौधा भी रोपित किया तथा लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनके संरक्षण के लिए आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें