फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हरोली खड्ड पर चार करोड़ से बने ‘बो-स्ट्रिंग पुल’ का किया लोकार्पण

विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री  हरोली खड्ड पर 4 करोड़ से बने  ‘बो-स्ट्रिंग पुल’’ का लोकार्पण के दौरान। विभाग - फोटो : जितेंद्र भारती।
विज्ञापन
हरोली विस में चल रहे सवा दो सौ करोड़ के सड़कों- पुलों के काम : मुकेश
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री बोले, पुल एक वर्ष से भी कम अवधि में हुआ पूर्ण
संवाद न्यूज एजेंसी
हरोली (ऊना)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को हरोली खड्ड पर चार करोड़ की लागत से बने 36 मीटर स्पैन के ‘बो-स्ट्रिंग आरसीसी बीम पुल’ का लोकार्पण किया। यह पुल एक वर्ष से कम समय में पूरा हुआ है, जिससे बरसात के दौरान लोगों और वाहनों की आवाजाही अधिक सुरक्षित व सुगम हो गई है। उन्होंने कहा कि हरोली विस में तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं। क्षेत्र में 126 करोड़ की लागत से आठ पुल और 85 करोड़ से दस सड़कों का निर्माण हो रहा है। जेजों मोड़-टाहलीवाल लिंक रोड के स्तरोन्नयन के लिए 48.69 करोड़ की स्वीकृति मिली है, जिसके तहत 20 करोड़ की सड़क और बढ़ेडा, कांगड़ व पालकवाह में तीन पुल बनाए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि 75 करोड़ की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना (फेज-2) से पालकवाह, कर्मपुर, ठाकरा, पुबोवाल, कुठार व गोंदपुर जयचंद में सिंचाई सुविधा बढ़ेगी। इसके अलावा हरोली के लिए 100 करोड़ की दूसरी पेयजल योजना पर भी कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें