तिरंगा यात्रा -ऊना भाजपा मंडल लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस से पूर्वाह्न 10 बजे तिरंगा यात्रा शुरू करेगा। विधायक सतपाल सत्ती भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
गठन - राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में पूर्वाह्न 10 बजे अभिभावक-अध्यापक संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
साक्षात्कार -बद्दी की सिक्योरिटी सर्विसेज कंपनी पदों को भरने के लिए पूर्वाह्न 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार लेगी।
शिलान्यास - चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू पूर्वाह्न 11:00 बजे नगर पंचायत अंब में कूड़ा संयंत्र केंद्र का शिलान्यास करेंगे।
भागवत -राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां में भागवत कथा अपराह्न 1:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक होगी। कथा वाचक आचार्य गौर दास जी महाराज होंगे।
काम की बात
क्षेत्रीय अस्पताल की आपातकाल ओपीडी में पूर्वाह्न डॉ. सुरभि शर्मा और पूर्वाह्न डॉ. राज कुमार और डॉ अंकुर उपाध्याय स्वास्थ्य सेवाएं देंगे।
नागरिक अस्पताल बंगाणा की आपातकाल ओपीडी में डॉ. सुनील सैनी स्वास्थ्य सेवाएं देंगे।
नागरिक अस्पताल अंब की आपातकाल ओपीडी में डॉ. स्तुति शर्मा स्वास्थ्य सेवाएं देंगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां की आपातकाल ओपीडी में डॉ. हिमांशु नड्डा स्वास्थ्य सेवाएं देंगे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदसाली में डॉ. परिणीती शर्मा स्वास्थ्य सेवाएं देंगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलैहड़ की आपातकाल ओपीडी में डॉ. अक्षिता स्वास्थ्य सेवाएं देंगी।
नागरिक अस्पताल हरोली की आपातकाल ओपीडी में डॉ. इंगित परमार और डॉ. पूजा स्वास्थ्य सेवाएं देंगे।