फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा की ठंडी खुई में पंजाब के श्रद्धालुओं ने पिता-पुत्र के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
डंडों और मुक्कों से किए वार, मारपीट में पिता-पुत्र बुरी तरह किए लहूलुहान
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पुलिस थाना बंगाणा के ठंडी खुई क्षेत्र में पंजाब के श्रद्धालुओं की ओर से पिता-पुत्र के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रमेश चंद (63) निवासी बंगाणा जिला ऊना ने शिकायत में पुलिस को बताया कि ठंडी खुई में उनका मकान और सड़क किनारे दुकानें हैं। ठंडी खुई में पंजाब के श्रद्धालु रुकते हैं और विश्राम आदि करते हैं। सोमवार शाम के समय वह अपनी दुकानों के बाहर खड़ा था। इस दौरान सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। पंजाब से आए श्रद्धालु ठंडी खुई के पास बैठे थे। शाम करीब 6:30 बजे जब श्रद्धालु वहां से जाने लगे तो उन्होंने चाय के लिए इस्तेमाल किए कप और डिस्पोजल प्लेट उसकी जमीन पर फेंकने शुरू कर दिए। जब उसने श्रद्धालुओं को ऐसा करने से रोका तो उन्होंने बहसबाजी करना शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि शोर सुनकर उसका बेटा दीपक शर्मा मौके पर आया। श्रद्धालुओं में से कुछ लड़के डंडे लेकर आए और उसके बेटे को मारने लगे। आरोपियों ने उसके बेटे के सिर में डंडा मार दिया। रमेश चंद ने पुलिस के बताया कि आरोपियों ने उसे भी मुक्का मारा। इस दौरान बीच बचाव करने आए लोगों के साथ भी आरोपियों ने धक्कामुक्की की। मारपीट में उसके बेटे के सिर व पूरे शरीर में चोटें लगीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। मारपीट और धक्का मुक्की के दौरान उसके बेटे दीपक शर्मा की पहनी हुई सोने की अंगूठी भी गुम हो गई। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें