फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सुकड़ियाल में बुजुर्ग मतदाता ब्राह्मी देवी और जोगिंद्र सिंह बने प्ररेणास्रोत

Wed, 27 May 2026 07:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ क्षेत्र की पंचायत सुकड़ियाल के चराड़ा बूथ पर पंचायत चुनाव के दौरान लोकतंत्र के प्रति अद्भुत उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रीय मानवाधिकार युवा विंग के प्रदेश चेयरमैन और राज्य भाजयुमो कार्यकारिणी सदस्य अजय ठाकुर ने चराड़ा बूथ पर पहुंचकर 103 वर्षीय ब्राह्मी देवी पत्नी स्वर्गीय रसील सिंह तथा 95 वर्षीय जोगिंद्र सिंह के साथ मतदान किया। इस दौरान बुजुर्ग मतदाताओं के जोश और लोकतंत्र के प्रति उनकी निष्ठा को देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो उठे। अजय ठाकुर ने कहा कि जिस उम्र में लोग घर से बाहर निकलने में कठिनाई महसूस करते हैं, उस उम्र में भी हमारे बुजुर्ग लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर समाज को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मी देवी और जोगिंद्र सिंह जैसे वरिष्ठ नागरिक यह संदेश दे रहे हैं कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें