फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ससुरालियों पर बाइक कब्जे में लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। पुलिस थाना हरोली में एक व्यक्ति ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसकी बाइक कब्जे में ले रखी है। जब वह बाइक मांगने ससुराल जाता है तो उसके साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में नरेश कुमार निवासी पंडोगा तहसील हरोली ने बताया कि उसकी शादी रजनी देवी निवासी पालकवाह से हुई थी। उसकी पत्नी रजनी देवी व अमनदीप, गुरूप्रीत व कुलदीप कुमार ने उसकी बाइक अपने कब्जे में रखी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पत्नी ने उनके खिलाफ दहेज का मुकदमा कर रखा है। पत्नी के पिता व भाई गुरुप्रीत और अमनदीप से जब वह बाइक की मांग करता है तो उसे जान से मारने की धमकियां देते हैं। कहा कि पत्नी के दोनों भाई गुरुप्रीत व अमनदीप उसकी बाइक का गलत इस्तेमाल कर रहे। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें