गांव कुठार कलां में ग्रामीणों के साथ बैठक करते विधायक सतपाल सिंह सत्ती ।स्रोत आयोजक
- फोटो : महिला की हत्या के बाद चर्दा सीएचसी पर मौजूद परिजन।
विधायक बोले, विधानसभा में भी उठाऊंगा मुद्दा
जरूरत पड़ी तो सड़क पर उतरने से भी नहीं करूंगा गुरेज
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कुठार कलां में ग्रामीणों से संवाद किया। बैठक में ग्रामीणों ने विकास कार्य ठप होने, ग्राम पंचायत को बिना सहमति नगर निगम में शामिल किए जाने और इससे मूलभूत सुविधाओं व सामाजिक सुरक्षा पेंशन में परेशानी होने की शिकायत की। संतोषगढ़ रोड पर रामपुर पुल के पिछले ढाई साल से क्षतिग्रस्त होने और बरसात में आवागमन में कठिनाई का मुद्दा भी उठाया गया। सत्ती ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे इन समस्याओं को विधानसभा में उठाएंगे और जरूरत पड़ी तो धरना-प्रदर्शन तक करेंगे।