फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जखेड़ा में स्कूटी रोककर युवक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना मैहतपुर के तहत जखेड़ा गांव में एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पियूष गौतम निवासी सुखसाल, रूपनगर पंजाब हाल रिहायश जखेड़ा जिला ऊना ने शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार शाम को मैहतपुर से जूस पीकर घर को लौट रहा था। रास्ते में जब वह जखेडा स्कूल के करीब पहुंचा तब पीछे से आरोपी अनीश कालिया व अंशुल कालिया व उनके दो अन्य साथी उसकी स्कूटी के करीब आए। उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। इतने में आरोपियों ले लात मारकर उसकी स्कूटी को गिरा दिया। इसके बाद चारों आरोपियों ने उसपर हमला कर दिया, जिससे इसे चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें