फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हरोली में थाना प्रभारी ने स्कूली बच्चों को बताए यातायात नियम

विज्ञापन
धर्मपुर में बच्चों के साथ थाना प्रभारी सुनील सांख्यान। स्रोत संस्थान - फोटो : थाना उत्तर पुलिस की गिरफ्तार में एक रुपये की लूट के आरोपी। स्रोतः पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धर्मपुर में ट्रैफिक नियमों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी हरोली सुनील संख्यान को आमंत्रित किया। कार्यशाला में उपप्रधान तथा कुछ स्थानीय निवासियों ने भी शिरकत की। इस दौरान स्कूल के लगभग 200 बच्चे उपस्थित रहे। थाना हरोली सुनील ने बच्चों को ट्रैफिक नियमों, नशे के दुष्प्रभावों तथा साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। थाना प्रभारी ने हेलमेट की आवश्यकता पर ज्यादा जोर देकर कहा कि अगर किसी व्यक्ति को रोड दुर्घटना में हेड इंजरी होती है तो उसके बचने के आसार लगभग जीरो होते हैं। हेलमेट दोपहिया वाहन पर लगाना बेहद आवश्यक है। एक आंकड़े के मुताबिक 100 में से 99 लोग हेड इंजरी के कारण दुर्घटनाओं में मौत का शिकार हो रहे। बच्चे अकसर कई स्कूटर और बाइक पर बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट स्कूल की वर्दी में चले होते हैं। अगर कोई बच्चा ऐसे पकड़ा जाता है तो उसके मां-बाप को छह महीने की सजा का प्रावधान तथा 25000 तक का जुर्माना हो सकता है। विशेष तौर पर हेरोइन (चिट्टे) को लेकर बताया कि हेरोइन जिंदगी नहीं, मौत है। इसमें किसी भी व्यक्ति का जीवन तीन से 12 साल तक का रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें