फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगरेट के निजी उद्योग से चोरी हुआ सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट के निजी उद्योग से चोरी हुआ सामान बरामद
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र गगरेट के निजी उद्योग में हुई लाखों की चोरी की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने इस मामले में सुरक्षाकर्मी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी हुआ माल भी बरामद कर लिया है। सुरक्षाकर्मी ने सिल्वर फॉयल के रोल को कबाड़ में बेच दिया था। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 500 रुपये प्रति किलो है। पुलिस ने लगभग 98 फॉयल बरामद किए हैं। जिनमें से प्रति फॉयल का वजन 5 से 15 किलो है। पुलिस ने उद्योग में कार्यरत सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उद्योग में कार्यरत सुरक्षाकर्मी बालम कुमार ज्वालाजी का रहने वाला है। पुलिस ने दबिश देकर उसे उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए उद्योग में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला और सुरक्षाकर्मी से भी अहम पूछताछ की है। डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने कहा कि मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि चोरी हुआ माल बरामद कर लिया है। मामले में जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें