इंडोर स्टेडियम ऊना में जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के दौरान खिलाडियों के साथ आयोजक।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। इंदिरा मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न वर्गों के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। शनिवार को प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी दिलावर कंवर और छवि ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. कोमल मलिक ने जानकारी दी कि अंडर-11 वर्ग (डबल्स) में परमार्थ-हार्दिक और ताबेश-आदित्य की जोड़ी फाइनल में पहुंची। लड़कियों के एकल मुकाबलों में आर्वशी चौधरी और रीतू लखनपाल ने फाइनल में जगह बनाई। अंडर-13 वर्ग (एकल) में ताबेश और युवराज, तथा डबल्स में युवराज-ताबेश और विआन-विराज की जोड़ियां फाइनल में पहुंचीं। लड़कियों के डबल्स मुकाबलों में निहारिका-गुरवाणी और सान्या-पालना की जोड़ियां फाइनल में पहुंचीं। अंडर-15 लड़कों के मुकाबलों में शौर्य शर्मा और अमित राणा ने फाइनल में प्रवेश किया, जबकि डबल्स में सवार्थिक-हर्षदीप और शौर्य-अमित राणा की जोड़ियां फाइनल में पहुंचीं। लड़कियों के एकल वर्ग में रीधि शर्मा और आरुषि चौधरी फाइनल में पहुंचीं। इस अवसर पर जगतार सिंह, सुनील राय, एस.के. बंसल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।